Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता कुमारी का चित्तौड़ प्रांत प्रवास 28 से - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता कुमारी का चित्तौड़ प्रांत प्रवास 28 से

राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता कुमारी का चित्तौड़ प्रांत प्रवास 28 से

0
राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता कुमारी का चित्तौड़ प्रांत प्रवास 28 से

अजमेर। राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वी शांता कुमारी 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चित्तौड़ प्रांत के प्रवास पर रहेंगी।

राष्ट्र सेविका समिति की चित्तौड़ प्रांत कार्यवाहिका वंदना वजीरानी ने बताया कि समिति की प्रमुख संचालिका मूलतः कर्नाटक से हैं तथा एमएससी एमएड तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद भारतीय विद्या भवन बेंगलूरु में अध्यापन कार्य किया। साल 1995 में अध्यापन कार्य से स्वेच्छा निवृति के बाद प्रचारिका के नाते समिति कार्य स्वीकारा। वर्ष 1974 से 1990 तक बेंगलूरु महानगर कार्यवाहिका, विभाग कार्यवाहिका तथा अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका का दायित्व निर्वहन किया।

साल 2003 से 2012 तक प्रमुख कार्यवाहिका का दायित्व निभाया। इसके बाद वर्ष 2012 से वंदनीय प्रमुख संचालिका के दायित्व का निर्वहन कर रही हैं। नागपुर केंद्रीय कार्यालय से समिति कार्य के लिए देश और विदेश में अलग-अलग स्थानों पर प्रवास रहते हैं। इसी क्रम में चित्तौड़ प्रांत में वंदनीय प्रमुख संचालिका शांता कुमारी का प्रवास रहेगा।

प्रांत प्रचार प्रमुख दीपिका शर्मा ने बताया कि 28 अक्टूबर को प्रमुख संचालिका शांता कुमारी कोटा विभाग में प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्र सेविका समिति की बहनों को मार्गदर्शन मिलेगा साथ ही भगिनी निवेदिता जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करेंगी।

29 अक्टूबर को उदयपुर विभाग में प्रवास के दौरान समिति की बहनों से चर्चा होगी, कार्यकारिणी की बैठक व संघ बंधुओं के साथ वार्ता रहेगी। 30 को बांसवाड़ा में शक्ति संचय प्रबुद्ध महिला समन्वय कार्यक्रम में पाथेय प्रदान करने करेंगी।

31 अक्टूबर को चित्तौड़ विभाग के प्रवास के दौरान बहनों के साथ चर्चा एवं तेजस्विनी मातृशक्ति सम्मेलन में मार्गदर्शन प्राप्त होगा। एक1 नवंबर को भीलवाड़ा विभाग में सेविकाओं के निकलने वाले विराट पथ संचलन में भी प्रमुख संचालिका मौजूद रहेंगी। 2 नवंबर को अजमेर विभाग में समिति की बहनों, तरुणी सेविकाओं के साथ बैठक व संघ बंधुओं संग चर्चा रहेगी और 3 तारीख को वे जोधपुर प्रांत के प्रवास के लिए निकलेंगी।