Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अशोक गहलोत ने आबू रोड में इंदिरा रसोई में किया भोजन - Sabguru News
होम Sirohi Aburoad अशोक गहलोत ने आबू रोड में इंदिरा रसोई में किया भोजन

अशोक गहलोत ने आबू रोड में इंदिरा रसोई में किया भोजन

0
अशोक गहलोत ने आबू रोड में इंदिरा रसोई में किया भोजन

सिरोही। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सिरोही जिले के आबूरोड में इंदिरा रसोई में भोजन किया। इस दौरान गहलोत ने आधे घंटे तक कर्म शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और महिला समूह के कार्य की बारीकियां जानी तथा इंदिरा रसोई में बने भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने भोजन के लिए आम आदमी की तरह एंट्री करवा कर आठ रुपए अदा कर पर्ची प्राप्त की।

इससे पहले उनके मानपुर हवाई पट्टी से निकलने के बाद कर्मचारी स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित इंदिरा रसोई पहुंचने पर महिलाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। समूह की अध्यक्ष रमिला कटारिया ने बताया कि हमारे यहां महिलाएं भोजन बनाने व इंदिरा रसोई का संचालन सफलतापूर्वक कर रही है। बीस परिवारों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से आत्मीयता से बात करते हुए उनसे रसोई के माध्यम से होने वाली आमदनी के बारे में बारीकी से जानकारी ली। समूह की उपाध्यक्ष सुनीता बेरवा ने बताया कि पूर्व में 26 जनवरी के दिन कर्म शक्ति सहायता समूह को सफलतापूर्वक इंदिरा रसोई के सफलतापूर्वक संचालन के लिए संभाग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, इस पर मुख्यमंत्री द खुशी जाहिर की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक खुशी की बात है की एक आदिवासी विस्तार के शहर आबूरोड में महिलाओं द्वारा इंदिरा रसोई का सफल संचालन किया जा रहा है और लोगों को दो वक्त का भरपेट भोजन करवाया जा रहा है यह अपने आप में एक बहुत ही सराहनीय कार्य है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस मौके पर राज्य सभा सांसद नीरज डांगी, विधायक संयम लोढा, जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।