Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आंध्र प्रदेश : अनंतपुर में करंट लगने से 6 महिला कृषि श्रमिकों की मौत - Sabguru News
होम Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : अनंतपुर में करंट लगने से 6 महिला कृषि श्रमिकों की मौत

आंध्र प्रदेश : अनंतपुर में करंट लगने से 6 महिला कृषि श्रमिकों की मौत

0
आंध्र प्रदेश : अनंतपुर में करंट लगने से 6 महिला कृषि श्रमिकों की मौत

अनंतपुर। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के दरगाह होन्नूर गांव में बुधवार को हाईटेंशन बिजली का तार का करंट लगने से 6 महिला कृषि श्रमिकों की मौत हो गई और तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हाई टेंशन तार टूटकर एक खेत में मक्का फसल की काट रही महिलाओं के एक समूह पर गिर गई। मृतकों की पहचान पार्वती, शंकरम्मा, मंगा और रत्नम के रूप में की गई है। गंभीर रूप से झुलसी तीनों महिलाओं को बेल्लारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।