Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पंजाब के लुधियाना में हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई, 8 अरेस्ट - Sabguru News
होम India City News पंजाब के लुधियाना में हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई, 8 अरेस्ट

पंजाब के लुधियाना में हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई, 8 अरेस्ट

0
पंजाब के लुधियाना में हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई, 8 अरेस्ट

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने हुक्का बार व रेस्तराओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस आयुक्त कौस्तुभ शर्मा ने रविवार को यहां बताया कि कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित तंबाकू संबंधी सामग्री जैसे फ्लेवर, कोयले के बॉक्स, चिलम, पेपर पैकेट, चिमटी, चिमनी, क्लॉटा, पॉकेट हुक्का, डिप टोबैको पाइप, हुक्का पाइप आदि भी जब्त किए गए हैं।

एक अन्य मामले में लुधियाना पुलिस ने एक स्थानीय हिंदू नेता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद लुधियाना के जालंधर बाईपास पर एक युवक ने लड्डू बांटे, जिसका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है औैर मामले की जांच जारी है।