Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस ने मामराज सेन को बनाया ओबीसी विभाग का अजमेर जिलाध्यक्ष - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer कांग्रेस ने मामराज सेन को बनाया ओबीसी विभाग का अजमेर जिलाध्यक्ष

कांग्रेस ने मामराज सेन को बनाया ओबीसी विभाग का अजमेर जिलाध्यक्ष

0
कांग्रेस ने मामराज सेन को बनाया ओबीसी विभाग का अजमेर जिलाध्यक्ष

अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष हरसहाय यादव ने मामराज सेन को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष यादव की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा है कि जिला अध्यक्ष मामराज सेन की नियुक्ति से संगठन एवं कांग्रेस को मजबूती मिलेगी तथा वे अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए महती भूमिका का निर्वहन करेंगे। मालूम हो कि इस पद पर निवर्तमान अध्यक्ष महेश चौहान लगातार करीब 20 वर्ष तक काबिज रहे।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, डॉ संजय पुरोहित, शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, सागर मीणा, मनीष सेन, माली समाज के विभिन्न गणमान्यजनों ने सेन के मनोनयन पर उन्हें बधाई दी।