Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उत्तराखंड में वाहन दुर्घटना में 11 की मौत, बचाव अभियान जारी - Sabguru News
होम Breaking उत्तराखंड में वाहन दुर्घटना में 11 की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तराखंड में वाहन दुर्घटना में 11 की मौत, बचाव अभियान जारी

0
उत्तराखंड में वाहन दुर्घटना में 11 की मौत, बचाव अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक वाहन दुर्घटना में दो महिलाओं समेत 11 स्थानीय लोगों की मृत्यु हो गई।

समाचार लिखे जाने तक राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा राहत कार्य (रेस्क्यू आपरेशन) जारी था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

एसडीआरएफ के प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने बताया कि चमोली के जिला आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ को सूचित कराया गया कि उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन संख्या यूके07टीए- 6453 अनियंत्रित होकर पल्ला गांव के समीप सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त सूचना पर सेनानायक मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार जोशीमठ पोस्ट से एक रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व दूसरी एक अन्य रेस्क्यू टीम पांडुकेश्वर पोस्ट से तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य आरंभ किया गया।

उन्होंने बताया कि टीम द्वारा खाई में उतर कर वाहन के अंदर व आसपास भी सर्चिंग की गई व वाहन में सवार दो महिला व नौ पुरुषों के शवों को बरामद कर खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है। नेगी ने बताया कि खाई में नीचे केवल एसडीआरएफ की टीम ही मौजूद है और रेस्क्यू कार्य अभी जारी है। उन्होंने बताया कि सभी स्थानीय निवासी हैं जिनके नाम अग्रवत है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दलीप सिंह चौहान पुत्र धन सिंह निवासी उछ ग्वाड उम्र 51वर्ष, सिताब सिंह चौहान पुत्र उपरोक्त उम्र 61 वर्ष, सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी किमाणा उम्र 27 वर्ष, विक्रम सिंह पुत्र मंगल निवासी कलकोट उम्र 43 वर्ष, कश्मीरा देवी पत्नी जीतपाल निवासी किमाणा उम्र 46 वर्ष, लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी कलकोट उम्र 37 वर्ष, ताजवर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक उम्र 46 वर्ष, राजेश्वरी पत्नी ताजवर निवासी डुमक उम्र 43 वर्ष, गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह ग्राम निवासी जखोल उम्र 50 वर्ष, रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम निवासी पल्ला उम्र 70 वर्ष और गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई उम्र 70 वर्ष की मौत हो गई।

इसके अलावा, अजीत यादव पुत्र भारत सिंह निवासी इलाहाबाद, रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह निवासी हापुड, महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 38 वर्ष पता अज्ञात घायल हैं। स्वस्थ लोगों में हेमन्त चौहान पुत्र जवाहर निवासी कलकोट उम्र 20 वर्ष और जीतपाल पुत्र हरि सिंह निवासी किमाणा उम्र 50 वर्ष शामिल हैं।