Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही : सतीश पूनियां - Sabguru News
होम Headlines कांग्रेस आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही : सतीश पूनियां

कांग्रेस आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही : सतीश पूनियां

0
कांग्रेस आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही : सतीश पूनियां

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि राजस्थान की जनता 2023 में कांग्रेस को सत्ता से हमेशा के लिए विदा करेगी एवं भाजपा के शासन में प्रदेश तरक्की के नए आयाम छुएगा।

डा पूनियां आज यहां उदयपुर जिले के झाडोल, खेरवाड़ा और सलूम्बर विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 55 वर्षों से आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही, जिससे आदिवासी, स्कूल, शिक्षा, छात्रवृति, सड़क, बिजली, पानी इत्यादि क्षेत्रों में पीछे होते चले गए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 2018 में प्रदेश के सभी किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करने का वादा किया था, लेकिन आज भी किसान कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं, आदिवासी क्षेत्र से लेकर पूरे प्रदेश में किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, जिससे 200 से अधिक किसान सुसाइड कर चुके हैं, 18 हजार से अधिक किसानों की जमीनें कुर्क हो गईं, जिससे किसान पर दोहरी मार पड़ रही है।

डा पूनियां ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। 70 लाख बच्चों ने परीक्षा दी और कांग्रेस सरकार ने नौकरी दी एक लाख को, तो 69 लाख बच्चों का क्या होगा? इससे भी बड़ा धोखा युवाओं के साथ यह हुआ कि रीट सहित तमाम परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जिसमें कांग्रेस से जुड़े हुये लोग शामिल पाए गए, पूरा प्रदेश जानता है।

भाजपा देश और प्रदेश की जिम्मेदार पार्टी है और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसका मुख्य कार्यकर्ता होने के नाते आपको भरोसा दिलाता हूं कि 2023 में भाजपा की सरकार आएगी और झाडोल, खेरवाड़ा, सलूम्बर से लेकर पूरे प्रदेश के विकास के लिए विजन के साथ कार्य करेंगे, जिससे विकसित राजस्थान बनेगा, जो पूरे देश के लिए विकास मॉडल का बेहतरीन उदाहरण पेश करेगा।