Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
थेनी : गहरी खाई में गिरी कार, 8 तीर्थयात्रियों की मौत, 2 घायल - Sabguru News
होम Breaking थेनी : गहरी खाई में गिरी कार, 8 तीर्थयात्रियों की मौत, 2 घायल

थेनी : गहरी खाई में गिरी कार, 8 तीर्थयात्रियों की मौत, 2 घायल

0
थेनी : गहरी खाई में गिरी कार, 8 तीर्थयात्रियों की मौत, 2 घायल

चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले में कुमुली पर्वत दर्रे के नजदीक एक कार शुक्रवार देर रात करीब 40 फिट गहरी खाई में गिर गई जिससे आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने आज यहां बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिनमें नौ साल का एक बच्चा भी शामिल है।

अंदीपट्टी के रहने वाले तीर्थयात्री सबरीमाला से भगवान अयप्पा की के दर्शन करके घर लौट रहे कि कुमुली पर्वत दर्रे पर इराइचलपालम प्वाइंट के पास उनकी कार अचानक गहरी खाई में गिर गई। घायलों को थेनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।