Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रूसी निजी नर्सिंग होम में आग लगने से 22 लोगों की मौत - Sabguru News
होम World Asia News रूसी निजी नर्सिंग होम में आग लगने से 22 लोगों की मौत

रूसी निजी नर्सिंग होम में आग लगने से 22 लोगों की मौत

0
रूसी निजी नर्सिंग होम में आग लगने से 22 लोगों की मौत

मॉस्को। रूस के केमेरोवो शहर में शुक्रवार रात को एक निजी नर्सिग होम में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई।

रूसी जांच समिति ने टेलीग्राम पर दी गई जानकारी में बताया गया कि इस दुर्घटना में पहले 13 लोगों के मरने की खबर थी। अब आंकड़ा बढ़ कर 22 हो गया है। छह अन्य लोग घायल हैं अस्पताल में भर्ती कराए गए लोग काफी जले हुए हैं और उनकी हालत गंभीर है। जांच समिति दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले रूसी आपाकाल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में मरने वालों की संख्या 20 बताई गई थी।

केमेरोवो की स्थानीय सरकार ने बताया कि आग शनिवार को भी लगी रही और उसने 180 वर्ग मीटर क्षेत्र को इसने अपनी जद में लिया। एक बयान में कहा गया कि आग सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के कारण यह आग लगी।