Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
PCC nominates Block congress presidents of Sirohi ane Sheoganj - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur सिरोही व शिवगंज ब्लॉक में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष घोषित

सिरोही व शिवगंज ब्लॉक में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष घोषित

0
सिरोही व शिवगंज ब्लॉक में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष घोषित
सिरोही और शिवंगज ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति।
सिरोही और शिवंगज ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति।

सबगुरु न्यूज- सिरोही/शिवगंज। प्रदेश कांग्रेस  में संग़ठनात्मक नियुक्तियों के चलते  प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने सिरोही एवं शिवगंज ब्लॉक में मंडल अध्यक्षो की नियुक्तियां कर दी है।

प्रदेश कार्यालय से जारी मंडल अध्यक्षो की सूची के अनुसार शिवगंज ब्लॉक के बड़गांव में नरपतसिंह, पालडी एम में पन्नाराम हीरागर, कैलाशनगर में तेजाराम मीणा, पोसालिया में नारायण रावल, अरठवाडा में पूरण सिंह को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

<span;>इसी प्रकार सिरोही ब्लॉक के पाडीव में कुलदीप रावल, सिलदर में खेताराम माली, कालन्द्री में प्रताप सिंह नून, बरलूट में प्रताप मेघवाल, कृष्णगंज में गणपत सिंह, जावाल में शैतान सिंह को मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर शीघ्र मंडल कार्यकारिणी घोषित कर पार्टी व संग़ठन के हित मे कार्य करने के निर्देश दिए है।

सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षो ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा सहित मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढा का आभार जताया है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी में सिरोही व शिवगंज ब्लॉक में संग़ठनात्मक पदों पर नियुक्तियों की लगातार मांग की जा रही थी। विधायक लोढा के प्रयासों के चलते हुई इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।