Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lumbaram chaudhary declared president of jila parishad sangharsh samiti - Sabguru News
होम Latest news सिरोही : लुम्बाराम चौधरी जिला परिषद संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने

सिरोही : लुम्बाराम चौधरी जिला परिषद संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने

0
सिरोही : लुम्बाराम चौधरी जिला परिषद संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने
सिरोही में जिला परिषद संघर्ष समिति के सदस्य।
सिरोही में जिला परिषद संघर्ष समिति के सदस्य।

सिरोही। जिला परिषद संघर्ष समिति की प्रथम बैठक आज जिला परिषद सिरोही में उप जिला प्रमुख मनीषा मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद सदस्य लुंबा राम चौधरी को सर्वसम्मति से जिला परिषद संघर्ष समिति का जिला अध्यक्ष चुना गया।
प्रवक्ता अर्जुन भील ने बताया कि कन्हैया लाल हीरागर एवं मोतीलाल कोली को जिला उपाध्यक्ष, किरण पुरोहित जिला महामंत्री,पदमा मीणा जिला मंत्री,जोशना माली कोषाध्यक्ष,अर्जुन राम भील को प्रवक्ता चुना गया।

साथ ही दलीप सिंह माड़ानी को जिला संयोजक जिला परिषद सदस्य सुखी देवी भील,राम लाल गरासिया,मधु देवी मेघवाल,महेंद्र राणा,रवि बाला,सीमा कुमारी,प्रकाश कुंवर,फागणा राम,हरीश चौधरी,रीना पुरोहित, रतन कुंवर,रतनाराम देवासी,को मनोनीत सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में 11 सूत्री मांगों के लिए विचार-विमर्श कर आगामी रणनीति के बारे में चर्चा की।