Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sirohi BJP failled to establish faith towards mandal leadership of sirohi city - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur स्थापना दिवस कार्यक्रम में दिखी भाजपा सिरोही नगर मंडल की दुर्गत

स्थापना दिवस कार्यक्रम में दिखी भाजपा सिरोही नगर मंडल की दुर्गत

0
स्थापना दिवस कार्यक्रम में दिखी भाजपा सिरोही नगर मंडल की दुर्गत

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही भाजपा नगर मंडल के कागजी मुख्य पदाधिकारी किस तरह से सिरोही में भाजपा की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं इसकी एक बानगी गरुवार को फिर से देखने को मिल गई।
30 हजार के शहर में वो भाजपा की स्थापना दिवस मनाने के लिए 30 कार्यकर्ता नहीं जुटा पाए। जितनी शिद्दत से वे बुधवार रात को भजन संध्या में फोटो आ जाने के लिए आगे की पंक्ति में बैठने के लिये किये होंगे, उसकी 10 प्रतिशत मेहनत भी भाजपा सिरोही मंडल के मुखिया कार्यकर्ताओं में खुदके प्रति विश्वास जगाने के लिए करते तो परिणाम अलग होते। उनकी ओर से ही जारी फोटो और वीडियो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि सिरोही नगर में भाजपा को उन्होंने किस कदर वेंटिलेटर पर डाल दिया है।
– इस तरह होने थे आयोजन
भाजपा की स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश से जो कार्यक्रम आया था उसके अनुसार इस कार्यक्रम को मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर किया जाना था। सिरोही नगर मंडल में सारणेश्वर, रामदेव और कालिका 3 शक्ति के केंद्र हैं। नगर मंडल अध्यक्ष ने शहर के बूथ संख्या 251 से 274 तक के बूथों को इन्हीं शक्ति केंद्रों में विभाजित किये हैं। स्थापना दिवस आयोजन का जो विडियो सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष ने जारी किया है उसके बैकग्राउंड से स्प्ष्ट लग रहा है कि ये सारणेश्वर शक्ति केंद्र के आयोजन का है। इसमें 251 से 258 तक के बूथ आते हैं।

प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ पर एक अध्यक्ष और एक प्रभारी मनोनीत हैं। ऐसे में सारणेश्वर शक्ति केन्द्र के कार्यक्रम पर ही कम से कम 18 लोग तो होने ही चाहिए लेकिन वीडियो दिखा रहा है कि 13 लोग मौजूद थे। इनमे भी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री और जिला प्रमुख भी शामिल थे। यानि इस हिसाब से मंडल के मुख्य पदाधिकारी कार्यकर्ता तो दूर शक्ति केंद्र और बूथ के पदाधिकारियों को भी एकत्रित नहीं कर पाए।
-एक ही कार्यक्रम था तो ये शर्मनाक स्थिति
सूत्रों के अनुसार ये कार्यक्रम सभी तीनों शक्ति केंद्र की बजाय एक ही शक्ति केंद्र पर आयोजित किया गया। इस हिसाब से तो सिरोही नगर मंडल नेतृत्व पार्टी के विचार के प्रति अपने अपने शक्ति केंद्र और बूथ के अध्यक्षो में समर्पण की भावना जगाने के लिए उत्साहित नहीं दिख रहे है। ऐसे में ये आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रति इन बूथों के मतदाताओं में विश्वास जगा पाएंगे ये मुश्किल लगता है।

यदि एक ही कार्यक्रम था तो इसमें 3 शक्ति केंद्र और 24 बूथों के न्यूनतम 60 अध्यक्ष आउए प्रभारी मौजूद रहने चाहिए थे। इस हिसाब से तो जो आयोजन भाजपा नगर मंडल ने भाजपा स्थापना दिवस पर सिरोही नगर मंडल में किया वो संख्या के लिहाज से तथाकथित और स्वघोषित विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के लिए शर्मनाक है।