Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
तखतगढ़ में धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, निकाली रैली - Sabguru News
होम Latest news तखतगढ़ में धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, निकाली रैली

तखतगढ़ में धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, निकाली रैली

0
तखतगढ़ में धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, निकाली रैली

तखतगढ़ (पाली)। शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर तखतगढ़ कस्बे में रैली निकाली गई। रैली का समापन कस्बे के नेहरू रोड़ स्थित प्रस्तावित सर्कल पर हुआ। जहां बाबा साहेब की तस्वीर के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

रैली में गले में नीला डुपटा धारण किए दलित वर्ग सहित अन्य समाजों के अनुयायियों ने हिस्सा लिया। सर्कल को नीले रंग के कपड़ों से सजाया गया। पालिका की ओर से हाल ही में सर्कल का निर्माण करवाया गया। ऐसे में संभागीय आयुक्त कार्यालय से नियमानुसार मूर्ति अनावरण कार्यक्रम की अनुज्ञा नही मिल पाई। इधर, भाजपाई कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई|

शुक्रवार को शाम 6 बजे नगर के पुराना बेदाना मार्ग पर स्थित संघवी केसरी हाई स्कूल के सामने एक निजी भवन में भाजपा युवा मोर्चा मंडल तखतगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।

भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री कमलेश भार्गव ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर (महू नगर) में हुआ था। उन्होंने दलितों के साथ हो रहे जातिवाद, छुआछूत, भेदभाव के लिए भी संघर्ष किया था और आज दलित व्यक्ति देश में स्वतंत्र है। शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो यह उनका अनमोल विचार था।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा तखतगढ़ अध्यक्ष इंद्र मिस्त्री, अर्जुन देवासी, सूरज रावल, अर्जुन सुथार, प्रकाश रावल, तिलकेश सोलंकी, हसमुख माली, रणछोड़ देवासी, विनोद सुथार, भगवत भारती समस्त युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इधर, बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की 132वीं जयंती कांबेशवर स्कूल दुजाना में संस्था के संचालक एडवोकेट भागीरथ परिहार एवं जीतुभाई पूर्व सरपंच चुंडा व संस्थान कमेटी के कार्य कारिणी प्रतिनिधि नवीनकुमार, सुरेशकुमार सादडी व गांव के माली समाज के अध्यक्ष शंकरलाल माली, सामाजिक कार्यकर्ता सदाराम भोपाजी, पूर्व वार्ड पंच हंसाराम, कस्तुराराम, माणक लाल,कपूरचंद, रताराम, रामाराम, पेमाराम, हिराराम, मांगीलाल सहित समाज बंधु उपस्थित रहे| एडवोकेट भागीरथ परिहार ने संविधान निर्माण के बारे विचार प्रकट किया।

बालराई में बामसेफ ने मनाई अंबेडकर जयंती

अम्बेडकर के जन्मोत्सव का कार्यक्रम बामसेफ एवं बाबा रामदेव शिक्षण संस्थान भीम पट्टा पाली के संयुक्त तत्वावधान में मेघवाल धर्मशाला बालराई में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन मोतीलाल आगरी नवागुड़ा ने किया। बामसेफ संगठन को 21000 निधि प्रदान की गई।

इस अवसर पर सेवानिवृत अति पुलिस अधीक्षक गुड़ा एंदला निवासी बिंजाराम मीना, पीसीसी सचिव भूराराम सीरवी, दिनेश कुमार मेघवाल प्रधानाचार्य बालराई, डॉ जितेंद्र गहलोत पीएचसी ढोला, मेघाराम परमार सरपंच ढोला प्रदेश उपाध्यक्ष सरपंच संघ राज समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।