Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया : गीता फोगाट - Sabguru News
होम India City News दिल्ली पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया : गीता फोगाट

दिल्ली पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया : गीता फोगाट

0
दिल्ली पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया : गीता फोगाट

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट और प्रदर्शनकारी पहलवान विनेश फोगाट की बड़ी बहन गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया। गीता प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने दिल्ली जा रही थीं।

उन्होंने ट्वीट किया कि मुझे जंतर-मंतर पर मेरे भाई-बहनों से मिलने जाने के लिए भी रोक दिया गया। पुलिस कह रही है की दो ही रास्ते हैं, या तो अपने घर वापिस जाओ या फिर पुलिस के घर चलो। गीता के अनुसार पुलिस ने उन्हें दिल्ली के रास्ते में करनाल बाइपास पर रोका हुआ था। उन्होंने कुछ देर बाद ट्वीट किया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित कई पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर बैठे हैं। सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप है और प्रदर्शनकारी पहलवान उनकी गिरफ्तारी एवं जांच की मांग कर रहे हैं।

जंतर-मंतर पर बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ कथित तौर पर मारपीट की। विनेश और साक्षी ने कहा कि उनके साथ पुरुष पुलिस अफसरों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। उन्होंने कहा कि संगीता फोगाट के भाई दुष्यंत को इस दौरान चोटें भी आयीं। बजरंग पूनिया ने बुधवार रात पत्रकारों से कहा कि कुछ लोग बारिश के बाद सोने के लिए चारपाइयां लेकर आए थे, तभी पुलिस ने उन पर हमला कर दिया।

नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त प्रणव तयाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती प्रदर्शन स्थल पर बिना अनुमति चारपाइयां लेकर आए थे। पुलिस के राेकने पर भारती के समर्थक आक्रामक हो गए जिसके बाद झड़प शुरू हो गई।

बजरंग ने झड़प के बाद मीडिया को दिए गए बयान में देशवासियों और किसानों से प्रदर्शन-स्थल पर पहुंचने की अपील की और कहा कि पुलिस उनकी बहन-बेटियों से बदसलूकी कर रही है।