Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
एलन मस्क फिर से बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति - Sabguru News
होम Breaking एलन मस्क फिर से बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

एलन मस्क फिर से बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

0
एलन मस्क फिर से बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

लंदन। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स (बीबीआई) सूची में गुरुवार को अमेरिकी अरबपति और उद्यमी एलन मस्क फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचे, क्योंकि अमरीकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के शेयरों में एक दिन पहले 1.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

दुनिया के अरबपति सूची के अनुसार अब मस्क की संपत्ति 192 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जिसमें 2023 की शुरुआत से 55.3 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है, जबकि अरनॉल्ट की संपत्ति 187 अरब डॉलर है, जिसमें जनवरी की शुरुआत से 24.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 144 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स 125 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।

21 अप्रैल को, मस्क की स्टारशिप अंतरिक्ष यान की विफलता और टेस्ला की पहली वित्तीय तिमाही रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद उन्हें 12.6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था, जो कि उनकी संपत्ति का सात प्रतिशत था और 164 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वह दुनिया के अरबपति की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे।