Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
तखतगढ़ में अपने ही घर पर फांसी के फंदे पर झूली युवती - Sabguru News
होम Latest news तखतगढ़ में अपने ही घर पर फांसी के फंदे पर झूली युवती

तखतगढ़ में अपने ही घर पर फांसी के फंदे पर झूली युवती

0
तखतगढ़ में अपने ही घर पर फांसी के फंदे पर झूली युवती

तखतगढ़(पाली)। कस्बे के खारचियावास मोहल्ला निवासी एक युवती तखतगढ़ में अपने ही घर पर फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना प्रभारी प्रकाश कुमार जीनगर ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखवाया है। मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।

पुलिस ने विधवा माता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बताया कि खारचियावास मोहल्ला निवासी मौसमी पत्नी स्व. मानाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि शुक्रवार को उसकी पुत्री ममता 20वर्ष,जो घर पर अकेली ही थी। वह एवं उसकी पुत्री एवं पुत्र फालना गए थे।

दोपहर बाद घर लौटी तो घर के भीतर के कमरे की कुंडी बंद थी। दरवाजे के खोलने के लिए काफी आवाजे लगाई।लेकिन, भीतर से दरवाजा नही खोला। कमरे के भीतर झांका तो पुत्री ममता पंखे के हुक से रस्सी से लटकती हुई दिखी। घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी जीगनर मय दल मौके पर पहुंचे।

अगले महिने होनी थी शादी

मृतक ममता की शादी प्रस्तावित थी। घर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। शुक्रवार को अचानक फांसी के फंदे पर झूलने की घटना से परिवारजन आहत है। एकाएक फांसी पर लटकने की घटना ने कई प्रश्न छोड़े हैं।