Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सरकार रिपीट का वहम निकाल दे गहलोत : सीपी जोशी - Sabguru News
होम Headlines सरकार रिपीट का वहम निकाल दे गहलोत : सीपी जोशी

सरकार रिपीट का वहम निकाल दे गहलोत : सीपी जोशी

0
सरकार रिपीट का वहम निकाल दे गहलोत : सीपी जोशी

झुंझुनूं। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने कांग्रेस सरकार को झूठे पुलिंदो पर बनी सरकार बताते हुए कहा है कि इसने किसानों एवं नौजवानों से किए वादे आज तक पूरे नहीं कर वादाखिलाफी की है और प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी विफल रही है, ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरकार रिपीट का खयाल मन से निकाल देना चाहिए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झुंझुनूं दौरे पर आए जोशी केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यहां आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाग ले रहे थे। जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकार रिपीट वाले बयान को लेकर कहा कि जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती, किसानों, युवाओं के सपने तोड़ने का काम रही है, उसे रिपीट का खयाल मन से निकाल देना चाहिए। क्योंकि जनता ने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई राहत कैंप के नाम पर आमजन के साथ ढोंग कर रही है। अगर वास्तव में आमजन को राहत देना चाहती है तो पिछले साढे़ चार साल में जितना बिजली का पैसा बढ़ाया वह सीधे जनता के खाते में डाल दे ताकि उनको लगे की राज्य सरकार वास्तव में राहत देना चाहती है।

उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध चरम पर है और आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आए दिन बलात्कर, हत्या, लूटपाट की घटना सामने आ रही है। देश में सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न के मामले राजस्थान में हो रहे है। दलित उत्पीड़न में राजस्थान दूसरे नंबर पर है। पेट्रोल-डीजल के भाव अन्य राज्यों से राजस्थान में ज्यादा है। बजरी, माइनिंग माफिया पर किसी तरह का कंट्रोल नहीं है। चुनाव में जनता कांग्रेस को आइना दिखा देगी।

उन्होंने कहा कि अब तक की सबसे महा भ्रष्ट का तमगा इस सरकार पर लगा हैं। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। जोशी ने कहा कि सचिवालय में करोड़ों रूपए नगद एवं करोड़ रूपए के सोने के बिस्कुट मिले। कांग्रेस के मंत्री और विधायक ही अपनी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने नौ साल में जितना विकास का काम किया उतना 60 साल में भी नहीं हुआ। मोदी के नेतृत्व में विदेश में भी भारत का वैभव बढ़ा है, ताकत बढ़ी है।