Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा नगर मंडल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी का किया अभिनंदन - Sabguru News
होम Sirohi Aburoad भाजपा नगर मंडल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी का किया अभिनंदन

भाजपा नगर मंडल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी का किया अभिनंदन

0
भाजपा नगर मंडल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी का किया अभिनंदन
आबूरोड में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थित भाजपाई।
आबूरोड में सिरोही के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जा स्वागत के दौरान मंचासीन भाजपा पदाधिकारी।

सबगुरु न्यूज-आबूरोड।  ज्ञानदीप भवन मानपुर में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश जी कोठारी का स्वागत एवम सम्मान किया गया। मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
मंडल महामंत्री दिनेश सेन ने बताया कि सुरेश कोठारी संगठन में विभिन्न पद पर रह चुके हैं। एबीवीपी से उदयपुर विश्विद्यालय के सचिव, पूर्व में बीसूका उपाध्यक्ष, नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती के जिला संयोजक पद पर संगठन का काम कर चुके है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि संगठन का नियम है परिवर्तन। जो संगठन में कार्य करेगा उसे पार्टी देखती है और समय आने पर उन्हें उचित अवसर भी देती है। सुरेश कोठारी 38 वर्षो से संगठन का कार्य बिना किसी लालसा से कार्य रहे हैं। अब पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। इनके नेतृत्व में आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी 3 सीटे बड़े अंतर से जीतेगी।
ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमराराम प्रजापत, वरिष्ठ बाबूभाई पटेल, जिला महामंत्री जयसिंह राव, नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल, मनीष परसाई, अर्जुन भाया ने भी अपने विचार रखे।

आबूरोड में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थित भाजपाई।

युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा जैन,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निखिल कुमावत, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारू, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नासिर खान ने अपने पदाधिकारियो के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी का माला, साफा एवम भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा कि पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी कंधे पर डाली है। पूरी जिम्मेदारी एवम निष्ठा से इसका निर्वाह करने का प्रयत्न करूंगा। इसी वर्ष विधानसभा चुनाव है।अगले वर्ष लोकसभा के चुनाव हैं। हमें पार्टी को मजबूत करना है। तीनों सीटें जिताकर राजस्थान में 150 से ज्यादा सीटें जिताकर राजस्थान में भाजपा को बहुमत दिलानी है। मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया ने कार्यक्रम में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारीयो का धन्यवाद दिया एवम नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश  कोठारी को बधाई एवम शुभकामनाएँ दी।
इस दौरान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया, महामंत्री दिनेश सेन,गणेश आचार्य,अजय वाला, उपाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य,  शैलेश प्रजापति, जिला महामंत्री जय सिंह राव, जिला मंत्री सतीश सेठी,  विजय गोठवाल, प्रकाश मेघवाल, विष्णु मारू,पार्षद अमर सिंह, राजेन्द्र गहलोत, दीपक कुमार, मोहन बंजारा, संजय कुमार, दिलीप सोनी, नीरज शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निखिल कुमावत, शिल्पा गोयल,संगीत शर्मा, जिगर आचार्य,धर्मेंद्र शाक्य, विशाल आचार्य, राजा बंजारा, प्रकाश राणा, कनक सिंह,भेरूलाल गोयल, संजय परमार दीपक बारोट आदि उपस्थित रहे।