Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया बूथ विजय का संकल्प - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया बूथ विजय का संकल्प

पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया बूथ विजय का संकल्प

0
पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया बूथ विजय का संकल्प

अजमेर। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बूथ विजय संकल्प बैठक रविवार को गगवाना स्थित होटल रमाडा में आहूत की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा, अजमेर संभाग सहप्रभारी विजेंद्र पूनिया, सांसद भागीरथ चौधरी, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, जिला देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा व पूर्व प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।

पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं की अगवानी कर उनका अभिनंदन किया। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर पर तिरंगा लहराने और अपने-अपने बूथ में भाजपा को बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत देश पुनः अपने गौरव को प्राप्त कर रहा है। आज संपूर्ण विश्व भारत के आगे नतमस्तक है, जो कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन से ही संभव हो सका है। इसी प्रकार पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के कार्यकाल में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र का अद्वितीय विकास हुआ है। विधायक रावत एक सच्चे जन सेवक के रूप में अपने क्षेत्र वासियों की सेवा कर रहे हैं जो उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बहुमत से जीतकर नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाना है।

सांसद चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का ही परिणाम है कि आज मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंच रहा है। कांग्रेस की सरकारों में तो ऊपर से 1 रुपए भेजा जाता है जो नीचे आते आते 15 पैसे हो जाते हैं। इतना जबरदस्त भ्रष्टाचार कांग्रेस करती है। इसलिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस लेवे।

पुष्कर विधायक रावत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेशवासियों को सुशासन देने में पूरी तरह से नाकाम रही है। कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार और जंगलराज ही फैलाया है। प्रदेश का हर वर्ग, हर तबका, हर व्यक्ति कांग्रेस की असंवेदनशील नीतियों से आहत है। कांग्रेस सरकार पिछले 5 सालों से प्रदेश में सांप्रदायिकता का माहौल खराब करने हेतु अपराधियों से सांठगांठ करते हुए कार्य कर रही है। महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नहीं है। आए दिन सनातन धर्म के लोगों के गले रेंत दिए जा रहे हैं। हिंदू त्योहारों पर ही कर्फ्यू और रोक लगाई जा रही है। दंगों से माहौल खराब किया जा रहा है।

कांग्रेस सरकार द्वारा लगभग सभी परीक्षाओं के पेपर आउट होने को नहीं रोक पाने से बेरोजगारों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है। कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रदेशवासी मन बना चुके हैं। अब हमारा भी कर्तव्य है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में घर-घर जाकर कांग्रेस की नाकामी और नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति क्षेत्र वासियों को जागरूक कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए अपने बूथ को सशक्त करें।

मीटिंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाकर माहौल को उत्साह से भर दिया। इस दौरान विधायक रावत ने संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को आश्वस्त किया कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार है और आगामी विधानसभा चुनाव में पिछले सभी चुनावों के विजय का रिकॉर्ड तोड़कर भारतीय जनता पार्टी की विजय के नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले हैं।