Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
किशनगढ़ : रसोई में खाना बनाते समय आग लगने से झुलसी महिला की मौत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer किशनगढ़ : रसोई में खाना बनाते समय आग लगने से झुलसी महिला की मौत

किशनगढ़ : रसोई में खाना बनाते समय आग लगने से झुलसी महिला की मौत

0
किशनगढ़ : रसोई में खाना बनाते समय आग लगने से झुलसी महिला की मौत

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ उपखंड के रूपनगढ़ थानाक्षेत्रान्तर्गत आज रसोई में खाना बनाते समय आग लगने से झुलसी महिला की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपनगढ़ के नीटूटी निवासी बबली पत्नी जीतमल सेन सुबह घर पर गैस के चूल्हे पर बना बना रही थी, तभी साड़ी में आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गई।

बाद में उसे गम्भीर हालत 108 एम्बुलेंस की सहायता से अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय लाया गया ,जहां उपचार के दौरान उसकी असामायिक मृत्यु हो गई। मृतका का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। रूपनगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।