Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इंडिया गठबंधन को हराना असंभव : राहुल गांधी - Sabguru News
होम Headlines इंडिया गठबंधन को हराना असंभव : राहुल गांधी

इंडिया गठबंधन को हराना असंभव : राहुल गांधी

0
इंडिया गठबंधन को हराना असंभव : राहुल गांधी

मुंबई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को फिर दोहराया कि कि आईएनडीआईए गठबंधन बनाने वाले दल देश की 60 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं और अगर आईएनडीआईए ब्लॉक एकजुट होकर खड़ा होकर लड़ता है तो भाजपा के लिए अगले साल का लोकसभा चुनाव जीतना असंभव होगा।

गांधी ने यहा इंडिया गठबंधन के तीसरे सम्मेलन के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि समझने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मंच 60 प्रतिशत भारतीय आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। अगर मंच पर मौजूद पार्टियां एक हो गईं तो भाजपा के लिए चुनाव जीतना नामुमकिन है। इसलिए, हमारे सामने कार्य सबसे कुशल तरीके से एक साथ आने का है।

यह कहते हुए कि गठबंधन ने देश की वाणिज्यिक राजधानी में अपनी दो दिवसीय बैठक में दो बड़े कदम उठाए हैं, गांधी ने कहा कि पहला कदम यह है कि हमने एक समन्वय समिति और उस समिति के तहत समितियों का गठन किया है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा और दूसरा कदम यह है कि हमने निर्णय लिया है कि हम सीट बंटवारे पर सभी चर्चाओं और निर्णयों में तेजी लाएंगे और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करेंगे।

उन्होंने ने यह आरोप लगाते हुए कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के गरीब लोगों से पैसा निकाल रही है और इसे कुछ सीमित लोगों को हस्तांतरित कर रही है। गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन एक वैकल्पिक विकास पथ के साथ आएगा।

‘इंडिया’ गठबंधन ने दी इसरो को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो के वैज्ञानिकों को उनकी अब तक की शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है। मुंबई में चल रही बैठक के दौरान गठबंधन के सभी नेताओं ने इसरों के वैज्ञानिकों के काम की सरहाना करते हुए उन्हें देश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी और कहा कि उनका काम असाधारण है और इससे देश का मान बढा है। उनकी इस शानदान उपलब्धि के लिए इसरो से जुड़े रहे और वहां काम करने वाले सभी वैज्ञानिकों को बधाई।

गठबंधन के नेताओं ने अपने बयान में कहा कि हम, इंडिया गठबंधन के सभी दल, पूरे इसरो परिवार-वर्तमान और पूर्व के दोनों-को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई देते हैं, जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। इसरो की क्षमताओं और योग्यताओं के निर्माण, विस्तार और मज़बूत होने में छह दशक लगे हैं। चंद्रयान-3 ने दुनिया को रोमांचित किया है।

अब पूरा विश्व कल होने वाली आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। हम आशा करते हैं कि इसरो की असाधारण उपलब्धियां हमारे समाज में वैज्ञानिक सोच की भावना को मज़बूत करेंगी और हमारे युवाओं को वैज्ञानिक उद्यम के क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगी। जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया।