Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रियदर्शी भटनागर विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया एवं संचार कमेटी में नियुक्त - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer प्रियदर्शी भटनागर विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया एवं संचार कमेटी में नियुक्त

प्रियदर्शी भटनागर विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया एवं संचार कमेटी में नियुक्त

0
प्रियदर्शी भटनागर विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया एवं संचार कमेटी में नियुक्त

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के एडवोकेट तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रियदर्शी भटनागर को विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया एवं संचार कमेटी में नियुक्ति दी गई है। भटनागर प्रदेश कांग्रेस की ओर से विभिन्न न्यूज चौनलों की डिबेट में कांग्रेस का पक्ष प्रभावी ढ़ग से रखते आए हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित राजस्थान प्रदेश मीडिया एवं संचार कमेटी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रियदर्शी भटनागर को नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश प्रवक्ता प्रियदर्शी भटनागर कांग्रेस पार्टी और राजस्थान सरकार की ओर से मीडिया के समक्ष पक्ष रखते हैं जबकि गत विधानसभा चुनाव 2013 और विधानसभा चुनाव 2008 में प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य भी रहे हैं। भटनागर की इस नवीन नियुक्ति का अजमेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।