Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नसीराबाद : भाजपा मंडल करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer नसीराबाद : भाजपा मंडल करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत

नसीराबाद : भाजपा मंडल करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत

0
नसीराबाद : भाजपा मंडल करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत

नसीराबाद। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता धूमधाम से करेंगे। परिवर्तन संकल्प यात्रा 14 सितंबर को नसीराबाद में प्रेवश करेगी।

संत कंवरराम धर्मशाला में शनिवार को आयोजित सामूहिक बैठक में रामदेवरा से 4 सितंबर को शुरू हुई परिवर्तन संकल्प यात्रा का भाजपा के सभी मंडलों की ओर से भव्य स्वागत करने की योजना तथा इसके लिए की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा की गई।

राजस्थान प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, परिवर्तन संकल्प यात्रा के जिला संयोजक शक्ति सिंह रावत, यात्रा विधानसभा संयोजक प्रेमराज जाट, नसीराबाद विधानसभा चुनाव संयोजक सुशील गदिया, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री सरिता गेना, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश भडाणा आदि ने कार्यकर्ताओं के बीच संकल्प यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रदेश मंत्री पूनिया ने बताया कि संकल्प परिवर्तन यात्रा 14 सितंबर को पहुंचेगी। नसीराबाद में स्वागत सभा तथा श्रीनगर में स्वागत कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान में कुशासन, भ्रष्टाचार जंगल राज की सरकार से आमजन परेशान व दुखी है और जनता साढे चार साल के कांग्रेस के शासन का अंत करने के लिए विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा, भवानीखेड़ा मंडल अध्यक्ष हीरासिंह रावत, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी, नसीराबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव, मांगलियावास मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, पीसांगन मंडल अध्यक्ष मन्नालाल कुमावत, सुनीता यादव नगर पालिका अध्यक्ष अनिता मित्तल, रामकरण यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री गुर्जर, उषा पथरिया, युवा मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष अर्जुन नालिया, एडवोकेट हंसराज चौधरी, रोहित शर्मा, दिनेश बोहरा, महेश बाबानी, महेंद्र पथरिया, राज मेहरा, संजय मेहरा, महेश कुमावत, महेश सौदे, नेमीचंद खींची, धनराज जाटोलिया, प्रदीप मित्तल, नगरपालिका पार्षद सरोज बिस्सा, दीपक साहू, महेंद्र डाबी, शब्बीर कुरैशी, सलीम भाई मौजपुरिया, नवाब कुरैशी, उमेश मेहरा, धरतीराज सिंह रावत, ताराचंद रावत, करण चौधरी, शिवराज चौधरी, आनंद वैष्णव, संदीप यादव, सुरेश मेहरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजयुमो भवानीखेड़ा मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार

भाजपा नसीराबाद विधानसभा के भवानीखेडा मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। भाजपा भवानीखेडा मंडल अध्यक्ष हीरासिंह रावत ने बताया कि भाजयुमो भवानीखेड़ा मण्डल अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने अनिल सिंह राजोसी को उपाध्यक्ष, कैलाश सिंह खापरी को महामंत्री के पद पर नियुक्त कर संगठन की मजबूती के लिए काम करने की जिम्मेदारी दी।