Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विवाद वही पैदा करते हैं जिनका ट्रेक रिकॉर्ड खराब हो : पवन खेड़ा - Sabguru News
होम Headlines विवाद वही पैदा करते हैं जिनका ट्रेक रिकॉर्ड खराब हो : पवन खेड़ा

विवाद वही पैदा करते हैं जिनका ट्रेक रिकॉर्ड खराब हो : पवन खेड़ा

0
विवाद वही पैदा करते हैं जिनका ट्रेक रिकॉर्ड खराब हो : पवन खेड़ा

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने सनातन धर्म विवाद पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि विवाद वही लोग पैदा करते हैं जिनका ट्रेक रिकॉर्ड खराब हो और उनके बहीखाते में दिखाने के लिए कुछ नहीं हो।

खेड़ा मंगलवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने एक सप्ताह पहले ही कहा था कि दो हजार साल से सामाज में खामियां और त्रुटियां है, यही बात डीएमके के लोग किसी और जुबान में कहे तो हायतौबा मच जाती है।

उन्होंने कहा कि जब यही बात भागवत कहते हैं तो कहा जाता है कि बहुत अच्छी बात कह दी और इसी बात को डीएमके कह देता है तो बुरा लग जाता है। दोनों बात समाज की त्रुटियों की बात हैं और सामाजिक विषमताओं को दूर करने की बात कही गई हैं। ऐसे में विवाद किस आधार पर बनाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि त्रुटियों का समापन होना चाहिए, इसमें क्या बुराई हैं।

उन्होंने कहा कि यह विवाद पैदा करने की कोशिश उन्हीं तत्वों द्वारा की जाती है जिनके पास बही खातों मे दिखाने के लिए कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आप अन्य पार्टियों एवं दलितों के खिलाफ हो, किसके खिलाफ हो, यह विवाद क्यूं है, विवाद वही करते है जिनके ट्रेक रिकॉड में खराबी है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारों को अपना बहीखता साझा करते रहना चाहिए, जिस सरकार के पास बही खाते में दिखाने को होता है वह घबराती नहीं है जिसके पास कुछ नहीं होता है वह रोज नया विवाद खड़ा करती है, जैसे केन्द सरकार है। इसमें बहीखाता सार्वजनिक करने की हिम्मत नहीं है। भाजपा नेताओं के कांग्रेस पर लगातार आरोप लगाने के सवाल पर कहा कि पहले भाजपा यह तो तय कर ले कि उनका दूल्हा कौन हैं।