Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने नहीं मनाया बर्थडे, पार्टी कैंसिल - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने नहीं मनाया बर्थडे, पार्टी कैंसिल

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने नहीं मनाया बर्थडे, पार्टी कैंसिल

0
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने नहीं मनाया बर्थडे, पार्टी कैंसिल
A bit of me died today, Urvashi Rautela on Sridevi
A bit of me died today, Urvashi Rautela on Sridevi
A bit of me died today, Urvashi Rautela on Sridevi

मुंबई। बेहद कम समय में सबके दिलों पर राज करने वाली हेट स्टोरी 4 की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला 25 साल की हो गईं। ले​किन उर्वशी रौतेला ने आज उन्होंने अपना बर्थडे नहीं मनाया।

उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने बताया कि उर्वशी के जन्मदिन के सेलीब्रेशन के लिए मुंबई के सात सितारा होटल सेंट रेजिंग रिंग टाउन में आयोजन होना था। बॉलीवुड के बड़े सेलीब्रिटी को इनवाइट किया गया था।

लेकिन, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से सब लोग गमगीन हैं। श्रीदेवी का ऐसे चले जाना इसके आगे कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी के जाने से उर्वशी बेहद आहत हुई हैं। उन्होंने अपने सारे प्रोग्राम कैंसिल कर दिए थे।

वे उदयपुर में थी और खबर सुनते ही मुंबई पहुंची। वापस आकर उन्होंने अपने जन्मदिन का केक जुहू चौपाटी में बच्चों को बांटकर अपना बर्थडे मनाया। उन्होंने बताया कि उर्वशी को बर्थडे मनाना बहुत पसंद है।

हर बार उनके कजन और परिवार वाले उन्हें सरप्राइज देकर पार्टी मनाते थे। लेकिन श्रीदेवी के जाने से इस बार ये प्रोग्राम नहीं मनाया। वहीं उर्वशी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए RIP लिखा, और साथ में लिखा R: Return, I: If, P: Possible। बतादें कि अपने हॉट अवतार से सबको मदहोश बनाने वाली उर्वशी बेहद साधारण स्वाभाव की हैं। उन्हें बचपन से ही साधारण रहन सहन और खान पान पसंद है।