Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
A prisoner serving life imprisonment in UP Bareilly jail hanged himself - Sabguru News
होम Headlines UP बरेली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी ने फांसी लगाकर दी जान

UP बरेली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी ने फांसी लगाकर दी जान

0
UP बरेली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी ने फांसी लगाकर दी जान
A prisoner serving life imprisonment in UP Bareilly jail hanged himself
A prisoner serving life imprisonment in UP Bareilly jail hanged himself

बरेली उत्तर प्रदेश की बरेली जेल में आजीवन कारवास की सजा काट रहे एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि बरेली जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारवास की सजा का रहे 52 वर्षीय पप्पू उर्फ सुजाअत ने शुक्रवार शाम बनियान और अंडरवियर को फाडकर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि कैदियों की गिनती के समय कम संख्या होने पर जेल में छानबीन की गई , तो पप्पू गायब मिला। उसका शव जीने पर घुटनों के बल पडा था और गर्दन गेट के कुंडे में फंसी थी।

गौरतलब है कि बिहारीपुर कसगरान निवासी पप्पू की भाभी ने समसारा बेगम ने 28 मई 2012 को आत्मदाह कर लिया था। मरने के पहले उसने अपनी सास मुन्नी बेगम पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। समसारा बेगम के मायके वालों ने मुन्नी बेगम के अलावा पप्पू उर्फ सुजात उसके भाई सलीम, सिम्मी और पप्पू की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुन्नी बेगम की मौत हो चुकी है। पप्पू उसके दोनों भाई और पत्नी पिछले 15 महीने से जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा हुई थी।