Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
A young woman committed suicide after see a boy for marriage in Shivpuri mp - Sabguru News
होम Headlines मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शादी के लिए लड़का देख कर लौटी एक युवती ने की आत्महत्या

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शादी के लिए लड़का देख कर लौटी एक युवती ने की आत्महत्या

0
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शादी के लिए लड़का देख कर लौटी एक युवती ने की आत्महत्या
A young woman returned to Shivpuri in Madhya Pradesh to see a boy for marriage
A young woman committed suicide after see a boy for marriage in Shivpuri Madhya Pradesh

शिवपुरी मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में शादी के लिए झांसी से एक लड़का देख कर लौटी एक युवती ने फांसी लगा ली।

अमोला थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम सलैया में कल रात अपने घर में फांसी लगाकर एक युवती द्वारा आत्महत्या कर ली गई। युवती रजनी लोधी (20) ग्वालियर में नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही थी। वह अपने गांव सलैया आई हुई थी। 

उसके परिजन गत रविवार को झांसी में उसे एक लड़का दिखाने के लिए ले गए थे। उसके विवाह की बातचीत चल रही थी। झांसी से लौटने के बाद युवती ने कल रात फांसी लगा ली।

वहीं कोलारस में कल रात एक विवाहित महिला रजनी (28) ने अपने घर के पास बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रथम जानकारी में आत्महत्या किए जाने का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है।