Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
संजय सिंह सदन में डटे, राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित - Sabguru News
होम Breaking संजय सिंह सदन में डटे, राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

संजय सिंह सदन में डटे, राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

0
संजय सिंह सदन में डटे, राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को आम आदमी पार्टी के निलंबित सदस्य संजय सिंह के सदन में डटे रहने और विपक्षी दलों के शोर गुल के बीच सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

भोजनावकाश के बाद स्थगन के बाद कार्यवाही शुरू होने पर उप सभापति हरिवंश ने सदन में डटे सिंह से बाहर जाने की अपील करते हुए कहा कि नियम के अनुसार उन्हें सदन के बाहर चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा आग्रह है कि संजय सिंह सदन से बाहर चले जाएं जिससे सदन की कार्यवाही चल सके।

हालांकि सिंह के इसके बावजूद सदन में डटे रहने के कारण हरिवंश ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले भोजनावकाश के बाद कार्यवाही शुरू होने पर भी इसी वजह से कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। मानसून सत्र में लगातार तीसरे दिन कोई कामकाज नहीं हो सका।

इससे पहले सदन की कार्यवाही मणिपुर, महिला सुरक्षा आदि मुद्दों पर 11 बजे, 12 बजे और निलंबन पर दो बजे स्थगित की गई थी। पहले स्थगन के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने सिंह को अनुचित आचरण के कारण सत्र की शेष अवधि के लिए कार्यवाही से निलंबित कर दिया। भोजनावकाश के उपरांत सदन की कार्यवाही शुरु होने पर सिंह सदन में मौजूद थे।