Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
aap-jjp candidate digvijay chautala poll campaign in sonipat-कांग्रेस ने गन्नौर को हमेशा पीछे धकेलने का काम किया : दिग्विजय चौटाला - Sabguru News
होम Chandigarh कांग्रेस ने गन्नौर को हमेशा पीछे धकेलने का काम किया : दिग्विजय चौटाला

कांग्रेस ने गन्नौर को हमेशा पीछे धकेलने का काम किया : दिग्विजय चौटाला

0
कांग्रेस ने गन्नौर को हमेशा पीछे धकेलने का काम किया : दिग्विजय चौटाला

सोनीपत। जननयाक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला ने सोमवार को गन्नौर हलके के गांवों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गन्नौर को कांग्रेस ने पीछे धकेलने का काम किया था। हरियाणा में दो बार मुख्यमंत्री रहे भूपेन्द्र हुड्डा का जात-पात की राजनीति करना औच्छी मानसिकता है।

हुड्डा ने ही आरक्षण के नाम पर हरियाणा को जलाने का काम किया था। हुडडा ने सोनीपत की दीनबंधु छोटूराम युनिवसिर्टी में सिर्फ अपने चहेतों को नौकरी लगाया। नौकरियां देने के मामले में सोनीपत के लोगों को अनदेखा किया गया है। वहीं जजपा-आप प्रत्याशी ने सोनीपत मे हुई भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को पूरी तरह से फ्लॉप भी बताया।

दिग्विजय ने कहा कि हरियाणा को जलाने का काम जहां भाजपा ने किया, वहीं भाईचारा तोड़ने की आग में घी डालने का काम हुड्डा ने किया था। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अमित शाह का सांसद कौशिक की नाकामी स्वीकारना भाजपा की नाकामी दिखाता है। अमित शाह का नौजवानों से देश के सैनिक के नाम पर वोट मांगना षड्यंत्रकारी राजनीति को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा व राज्यसभा में बहुमत होते हुए भी धारा 370 और 35 ए हटाने की भाजपा में हिम्मत नही हुई, जिसका खामियाजा देश के वीर सैनिकों को उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि धारा 370 को लेकर भाजपा एक बार फिर देश के लोगों को गुमराह कर रही है और झूठ बोल रही है।

जजपा व आप प्रत्याशी ने कहा कि मोदी ने 15 लाख देने का झूठा वादा कर जनता को ठगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों के 66 हजार करोड़ खा गई। उन्होंने कहा कि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से हमारा पीढ़ियों का रिश्ता रहा है। जननायक चौ. देवीलाल ने सोनीपत से राजनीति के अहम मुकाम छुऐ थे।

वर्ष 1980 में सोनीपत से चौ. देवीलाल को जीताकर क्षेत्र के लोगों ने मान बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि सांसद के काम क्या होते इसे दुष्यंत चौटाला ने करके दिखाया है दुष्यंत ने सांसद राशि के सौ प्रतिशत खर्च करने के साथ पिछले सांसदो की बची राशि को भी क्षेत्र के विकास में लगवाकर एक अनूठा उदाहरण पेश किया।

दिग्विजय ने कहा कि आज कौम की नही बल्कि काम की बात करने का समय है। उन्होंने कहा आज युवा को रोजगार देने का समय है । किसानों को फसल का उचित दाम देने व महिलाओं को सम्मान देने का समय है। उन्होंने कहा कि मुझ पर भाजपा से पैसे लेने का आरोप लगाने वालों को यह नही पता कि हमारे पास जनता के आर्शीवाद से सबकुछ है।

टेहा के बस अड्डे पर खाया खाना

अपने इस दौरे के दौरान जेजेपी-आप प्रत्याशी ने बड़ी सादगी के साथ गांव बडी टेहा के बस अड्डे पर खाना खाया। जब ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने दिग्विजय चौटाला को इस तरह सादगी से खाना खाते देखा तो कहा कि चौ. देवीलाल भी इस तरह सादगी को पसंद करते थे। ग्रामीण राजसिंह, बिजेन्द्र सुल्तान ने कहा कि दिग्विजय जैसे पढ़े लिखे युवाओं का राजनीति में होना अति आवश्यक है, क्योंकि आज के समय में पढ़ा लिया नौजवान ही परिवर्तन कर सकता है।