Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
AAP MLA Devender Saharawat joins BJP-‘आप’ विधायक देवेंद्र सहरावत भाजपा में शामिल - Sabguru News
होम Delhi ‘आप’ विधायक देवेंद्र सहरावत भाजपा में शामिल

‘आप’ विधायक देवेंद्र सहरावत भाजपा में शामिल

0
‘आप’ विधायक देवेंद्र सहरावत भाजपा में शामिल
AAP MLA Devender Saharawat joins BJP
AAP MLA Devender Saharawat joins BJP
AAP MLA Devender Saharawat joins BJP

नई दिल्ली। आम चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी को सोमवार को एक और तगड़ा झटका लगा जब उसके बिजवासन से विधायक देवेंद्र सहरावत ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

सहरावत ने यहां केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने का एलान किया। पिछले सप्ताह ही गांधी नगर से ‘आप’ के विधायक अनिल वाजपेयी भी भाजपा में शामिल हुए थे।

गौरतलब है कि ‘आप’ ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए सहरावत को कुछ माह पूर्व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।