

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डों पर हुए उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा झटका देते हुए चार वार्डों पर विजय पताका फहरायी है।
बुधवार को घोषित नतीजों के अनुसार कांग्रेस ने एक वार्ड पर जीत हासिल की है। भाजपा को इन उप चुनावों में तगड़ा झटका लगा है और उसका खाता भी नहीं खुल सका।
जिन पांच वार्डों में उप चुनाव हुए हैं, उनमें से चार पर आप का कब्जा था जबकि एक सीट भाजपा के पाले में थी।
रोहिणी सी वार्ड से आप के राम चन्दर, शालीमार बाग वार्ड से आप की सुनीता मिश्रा, त्रिलोकपुरी वार्ड से आप के विजय कुमार, कल्याणपुरी वार्ड से आप के वीरेन्द्र कुमार और चौहान वांगर वार्ड से कांग्रेस के चौधरी जुबेर अहमद ने जीत दर्ज की है।
गौरतलब है कि राजधानी के तीनों नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा है।