

बॉलीवुड गलियारों में एक समय एक्टर विवेक ओबेरॉय का नाम ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ जमकर चर्चा में था। सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या ने विवेक का हाथ थाम लिया। लेकिन विवेक की कुछ गलतियों के चलते ऐश्वर्या ने उनसे दूरी बना ली। इसके बाद ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन में नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों ने देर न करते हुए शादी करने का फैसला कर लिया। आज हम दोनों अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में बेहद खुश है।
आपको बता दें, ऐश्वर्या के चलते विवेक और सलमान के बीच दुश्मनी पैदा हो गई, जो आज भी ऐसे ही है। वहीं बच्चन परिवार से भी विवेक के रिश्ते बिगड़ गए। लेकिन रविवार को कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने कर किसी हो हैरान कर दिया। दरअसल, अभिषेक और विवेक को गले लगते हुए देखा गया। बात यही खत्म नहीं होती अमिताभ ने भी उन्हें गले लगाया।
जी हाँ, तीनो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, हाल ही मे बैडमिंटन स्टार पी. वी. सिंधु का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां कई दिग्गज फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें अमिताभ, अभिषेक और विवेक भी शामिल थे। यहीं दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया।