Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बोको हराम से संघर्ष के बाद 20 नाइजीरियाई सैनिक लापता
होम Headlines बोको हराम से संघर्ष के बाद 20 नाइजीरियाई सैनिक लापता

बोको हराम से संघर्ष के बाद 20 नाइजीरियाई सैनिक लापता

0
बोको हराम से संघर्ष के बाद 20 नाइजीरियाई सैनिक लापता
About 20 Nigerian soldiers missing after Boko Haram clash: sources
About 20 Nigerian soldiers missing after Boko Haram clash: sources
About 20 Nigerian soldiers missing after Boko Haram clash: sources

मैदुगुड़ी। नाइजीरिया के उत्तर पूर्व इलाके में बोको हराम आतंकवादियों के साथ संघर्ष के बाद 20 नाइजीरियाई सैनिक लापता हैं। सुरक्षा सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेना ने हालांकि कुछ जवानों के लापता होने की रिपोर्टाें से इंकार किया है।

आतंकवादियों और सैनिकों के बीच टकराव शनिवार को बोर्नो के बामा क्षेत्र में हुआ था। बोर्नाे राज्य जिहादी समूह के कारण सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है जहां वर्ष 2009 से अब तक 30,000 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गई है। इस समूह ने इस्लामी खलीफा शासन स्थापित करने के लिए विद्रोह शुरू किया था।

कुछ सैनिकों ने बताया कि शनिवार को संघर्ष के बाद 20 से अधिक सैनिक लापता हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादी सैनिकों के पांच वाहन भी लूट ले गए।

गौरतलब है कि बाेर्नो प्रांत की राजधानी मैदुगुड़ी से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित बामा क्षेत्र पर सितंबर 2014 से मार्च 2015 तक बोको हराम का कब्जा रहा था।