
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में खुुुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरी बहनों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात बरामदे में सो रही चचेरी बहनों को असलहे के बल पर अगवा कर चार युवकों ने दुष्कर्म किया। परिवारवालों की तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। दोनों बहनों को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में घरवालों को आरोप है कि चचेरी बहनों की उम्र 16 साल है।
दोनों घर के बरामदे में सो रही थी। आधी रात को चार युवक पहुंचे और उन्हें असलहे के बल पर अगवा कर घर से पांच सौ मीटर दूर ट्यूबवेल पर ले गए। वहां उनके साथ दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटकर भोर में पहुंची बहनों ने घरवालों को जानकारी दी। आरोपियों में दो युवक गांव के ही हैं, जबकि दो पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं।