Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बड़वानी में छात्रा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Barwani बड़वानी में छात्रा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोपी अरेस्ट

बड़वानी में छात्रा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोपी अरेस्ट

0
बड़वानी में छात्रा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोपी अरेस्ट

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल थाना क्षेत्र में एक छात्रा को परेशान कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पानसेमल के थाना प्रभारी लाखन सिंह बघेल ने बताया कि जामनिया निवासी 17 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के मामले में आमदा के रवींद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी दो बच्चों का पिता रवींद्र छात्रा से दूसरी शादी करना चाहता था और इसके चलते वह उसे स्कूल आने जाने के दौरान परेशान किया करता था। गत 22 नवंबर को एक मेले में उसने छात्रा से छेड़खानी की और अपने साथ फोटो खिंचवाने की जिद की। इसके बाद उसने छात्रा से कहा कि वह अपने हाथ पर उसका नाम गुदवा ले। दोनों बातों से छात्रा द्वारा इंकार कर दिया गया था।

आरोपी ने छात्रा की बहन और सहेलियों के सामने उसे धमकाया भी था जिसके चलते अगले दिन उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। पानसेमल स्थित शासकीय अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी।