

इटावा। उत्तर प्रदेश की इटावा जिला पुलिस ने जसवतंनगर क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने वालो आरोपी युवक को आज गिरफतार कर जेल भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जसवंतनगर इलाके में कल शाम करीब सात बजे एक महिला अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ गांव के निकट खेत में शौच के लिए गई थी। महिला का आरोप है कि पहले से खेत में खड़े एक युवक ने उसे जबरन खींचकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मां की हालत देखकर बच्ची भागकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो महिला बेहोशी की हालत में वहां पड़ी मिली।
उन्होंने बताया कि पुलिस महिला को अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले में महिला के पति की तहरीर पर आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।