Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल भाजपा में शामिल - Sabguru News
होम Delhi बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल भाजपा में शामिल

बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल भाजपा में शामिल

0
बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एवं ओलंपिक पदक विजेता सायना नेहवाल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं।

नेहवाल भाजपा महासचिव अरुण सिंह और अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि आज बड़ा दिन है क्योंकि मैं एक ऐसी पार्टी में शामिल होने जा रही हूं जो गंभीरता से देश हित में काम कर रही है। मुझे खुशी है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए योगदान देने में सक्षम हो सकूंगी। इस मौके पर उन्होंने देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के करीब आने के साथ ही नेहवाल के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को महत्वपूर्ण ‘ब्रांड पावर’ मिला है। पार्टी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इससे पहले भाजपा 1998 में सरकार में थी।

हरियाणा के हिसार में 19 मार्च 1990 को जन्मीं नेहवाल ने 24 अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किये हैं जिनमें 11 सुपरसीरीज खिताब भी हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को हरियाणवी मतदाताओं और युवाओं को लुभाने में मदद मिल सकती है। केंद्र सरकार ने 2016 में उन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा था।

नेहवाल 2015 में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनी थीं। वह प्रकाश पादुकोण के बाद यह स्थान हासिल करने वाली दूसरी भारतीय और पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने ओलंपिक में तीन बार देश का नेतृत्व किया है। उन्हें खेल क्षेत्र के सबसे बड़े दो सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।