Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पंजाबी फिल्म में काम करने जा रहे हैं अभिनेता पंकज त्रिपाठी
होम Entertainment Bollywood पंजाबी फिल्म में काम करने जा रहे हैं अभिनेता पंकज त्रिपाठी

पंजाबी फिल्म में काम करने जा रहे हैं अभिनेता पंकज त्रिपाठी

0

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी पंजाबी फिल्म में काम करने जा रहे हैं।पंकज त्रिपाठी तमिल फिल्म ‘काला’ के बाद अब पंजाबी फिल्म में आगाज करने को लेकर उत्साहित एवं रोमांचित हैं।

विजय कुमार अरोड़ा निर्देशित फिल्म ‘हरजीता’ से वह पंजाबी फिल्म उद्योग में कदम रख रहे हैं। यह फिल्म भारतीय हॉकी खिलाड़ी हरजीत सिंह के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 2016 में पुरुषों के हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। पंकज फिल्म में पंजाबी अभिनेता एवं गायक एम्मी विर्क के कोच के रूप में नजर आएंगे।

पंकज त्रिपाठी ने कहा, पंजाबी फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश और रोमांचित हूं, जहां से वास्तव में कुछ बेहतरीन पंजाबी फिल्में निकलती हैं। मैंने जब ‘हरजीता’ की पटकथा पढ़ी, तो मैं किरदार से खुद को जोड़ने में सफल रहा क्योंकि मैं पूरी जिंदगी एक खिलाड़ी रहा हूं। उन्होंने कहा कि उनका किरदार वास्तविकता और उनके दिल के बेहद करीब है। फिल्म में उनका किरदार पटना से ताल्लुक रखता है। पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ‘न्यूटन’ के लिए स्पेशल मेंशन पुरस्कार जीता है।