Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
actor ram kapoor new look viral, pictures on instagram - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood एक्टर राम कपूर ने शेयर की अपने नए लुक की तस्वीरें वायरल, वापस आए अपने पुराने अवतार में। देखें

एक्टर राम कपूर ने शेयर की अपने नए लुक की तस्वीरें वायरल, वापस आए अपने पुराने अवतार में। देखें

0
एक्टर राम कपूर ने शेयर की अपने नए लुक की तस्वीरें वायरल, वापस आए अपने पुराने अवतार में। देखें
Ram Kapoor fat to fit
Ram Kapoor fat to fit
Ram Kapoor fat to fit

एक्टर राम कपूर ने इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के जरिये अपने फेन्स को खूब चौका रहे है। हर कोई ये देखकर हैरान है कि फैटी से द‍िखने वाले राम कपूर ने खुद को कैसे फिट किया। अब राम कपूर की फिटनेस को देखकर यह पता चल जाता है की उन्होंने जिम में काफी पसीना बहाया है और खूब मेहनत की है अपनी पुराने लुक को पाने के लिए।

Ram Kapoor old pics
Ram Kapoor old pics

आपको बता देते है की राम कपूर ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो वे बिल्कुल मोटे नहीं दिखते थे वे अच्छी खासी बॉडी वाले एक्टर दिखते थे लेकिन जैसे-जैसे समय बितता गया वे ज्यादा काम होने की वजह से मोटे होते गए। लेकिन अब वह अपने मोटापे से परेशान हो चुके थे तो उन्होंने वजन कम करने की सोची और वजन कम भी किया। वैसे तो राम कपूर अपने डाइट और रूटीन किसी से शेयर नहीं करते लेकिन हमने पता लगा ही लिया और राम कपूर की फिटनेस का सीक्रेट खुल गया है।  उन्होंने जमकर वर्कआउट करने के साथ अपनी डाइट में स्पेशल बदलाव किए थे।  जान‍िए कैसा है राम कपूर का रूटीन :-

वर्कआउट प्लान:

राम कपूर सुबह उठते ही सबसे पहले ज‍िम पहुंचते हैं।  इसके पहले वो कुछ भी नहीं खाते, ज‍िम में सबसे पहले हैवी वेट ट्रेन‍िंग करना राम कपूर के रुटीन का पार्ट है।

रात में सोने से पहले राम कपूर कार्ड‍ियो करते हैं।  बॉडी में जमकर पसीना निकालने के बाद ही वो सोने जाते हैं।

डाइट प्लान:

 राम कपूर द‍िन में 16 घंटे कुछ भी नहीं खाते हैं, ज‍िसे ‘Intermittent fasting’ कहते हैं. साथ ही जब खाना खाते हैं तो डाइट में कैलोरीज का खास ध्यान रखते हैं। इंटरमिटेंट फास्ट‍िंग इन द‍िनों वजन कम करने के तरीकों में सबसे ज्यादा चर्चित है। इसमें खाना खाने के समय पर ध्यान देना होता है. लंबे वक्त तक खाना नहीं खाना होता है। सरल भाषा में समझे तो क्या खाएं और क्या नहीं खाएं इससे ज्यादा इस बात पर फोकस करना होता है कि कब खाएं।

इंटरमिटेंट फास्ट‍िंग के दौरान खाना नहीं खाने की बजाय आप ड्र‍िंक ले सकते हैं। एक्सपर्ट भी इसकी सलाह देते हैं। राम कपूर ने 16 इंटरमिटेंट फास्ट‍िंग को चुना था। इसमें वो 16 घंटे हर रोज नहीं खाते थे। उनकी डाइट में खाना खाने का टाइम दोपहर और शाम के बीच का होता था।

राम कपूर की कड़ी मेहनत और स्ट्र‍िक्ट डाइट का नतीजा है कि उन्होंने 30 किलो वजन कम किया है। उनका नया अवतार इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। राम कपूर ने अपनी फिटनेस पर खूब मेहनत की है। इस बात का सबूत लेटेस्ट तस्वीरें हैं। उनकी फिटनेस फैंस के लिए भी इंस्पिरेशन है। राम कपूर की फिटनेस से फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी पत्नी ने हॉटी ल‍िखकर कमेंट किया है।