Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्म शुभ घड़ी आयो का फर्स्ट लुक रिलीज - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्म शुभ घड़ी आयो का फर्स्ट लुक रिलीज

अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्म शुभ घड़ी आयो का फर्स्ट लुक रिलीज

0
अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्म शुभ घड़ी आयो का फर्स्ट लुक रिलीज
actress Akshara Singh film Shubh Ghadi Aayo First look release
actress Akshara Singh film Shubh Ghadi Aayo First look release
actress Akshara Singh film Shubh Ghadi Aayo First look release

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्म शुभ घड़ी आयो का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

अक्षरा सिंह की फिल्म शुभ घड़ी आयो का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्‍म में अक्षरा सिंह के अपोजिट लीड रोल में अरविंद अकेला कल्लू है। अक्षरा इस फिल्‍म के जरिए पहली बार कल्‍लू के साथ स्‍क्रीन शेयर कर रही है, वहीं निर्देशक चंदन उपाध्याय के साथ भी उनकी यह पहली ही फिल्‍म है।

अक्षरा सिंह ने कहा कि फिल्म शुभ घड़ी आयो को शानदार होने वाली है। उसे उस दिन का इंतजार बेसब्री से है, जब फिल्‍म सिनेमाघरों में होगी और शो के बाद लोगों के रिएक्‍शन आयेंगे। फिलहाल तो वह सभी से यही कहना चाहेगी कि वह जिस महामारी से जूझ रहे हैं, उससे मिलकर लड़े और हरायें। उनकी ख्‍वाहिश है कि हर कोई उनकी इस फिल्‍म को देखे, इसलिए अपने फैंस और देश की जनता से अपील है कि वे घर में कुछ दिन और सुरक्षित और स्‍वस्‍थ रहें। सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।