Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
tv actress kritika sharma case in hindi - अभिनेत्री कृतिका ने विकी सिदाना के खिलाफ मामला दर्ज कराया - Sabguru News
होम Entertainment अभिनेत्री कृतिका ने विकी सिदाना के खिलाफ मामला दर्ज कराया

अभिनेत्री कृतिका ने विकी सिदाना के खिलाफ मामला दर्ज कराया

0
अभिनेत्री कृतिका ने विकी सिदाना के खिलाफ मामला दर्ज कराया
Actress Kratika filed a case against Wiki Sidana

मुंबई, 22 नवंबर :- टीवी अभिनेत्री कृतिका शर्मा ने निर्देशक विकी सिदाना के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी।
सुश्री शर्मा के वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने आज बताया कि मीटू के तहत कास्टिंग निर्देशक विकी सिदाना पर कृतिका पहले ही यौन शोषण का आरोप लगा चुकी है लेकिन पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज किया था।

कृतिका ने बम्बई उच्च न्यायालय में एक आपराधिक याचिका सिदाना के खिलाफ दाखिल की थी और अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने सिदाना के खिलाफ बुधवार को शिकायत दर्ज की थी।
अदालत में पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं किये जाने के संबंध में याचिका दाखिल की गयी थी।