Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Advice from Shahid Afridi to Pakistan : Leave Kashmir be, we cannot handle our own provinces-पाकिस्तान चार राज्य नहीं संभाल सकता, कश्मीर क्या लेगा : अफरीदी - Sabguru News
होम World Asia News पाकिस्तान चार राज्य नहीं संभाल सकता, कश्मीर क्या लेगा : अफरीदी

पाकिस्तान चार राज्य नहीं संभाल सकता, कश्मीर क्या लेगा : अफरीदी

0
पाकिस्तान चार राज्य नहीं संभाल सकता, कश्मीर क्या लेगा : अफरीदी
Advice from Shahid Afridi to Pakistan : Leave Kashmir be, we cannot handle our own provinces
Advice from Shahid Afridi to Pakistan : Leave Kashmir be, we cannot handle our own provinces
Advice from Shahid Afridi to Pakistan : Leave Kashmir be, we cannot handle our own provinces

लंदन। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने देश और वहां की नई सरकार के रुख के विपरीत बयान देते हुए कहा है कि उनका देश कश्मीर पर कब्जा करना नहीं चाहता क्योंकि वह अपने चार प्रांतों को ही संभाल नहीं पा रहा है।

सोशल मीडिया में आए एक वीडियो के अनुसार अफरीदी ने ब्रिटिश संसद में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान कश्मीर नहीं चाहता है, पाकिस्तान में चार प्रांतों को संभाल पाने का ही बूता नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्मीर को आजाद कर देना चाहिए।

गौरतलब है कि अफरीदी ने अप्रैल में भी कश्मीर को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वहां चिंताजनक स्थितियां हैं। संयुक्त राष्ट्र को कश्मीर के मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।