Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रामनवमी पर 9 वर्ष बाद होगा 5 ग्रहों का शुभ संयोग - Sabguru News
होम Breaking रामनवमी पर 9 वर्ष बाद होगा 5 ग्रहों का शुभ संयोग

रामनवमी पर 9 वर्ष बाद होगा 5 ग्रहों का शुभ संयोग

0
रामनवमी पर 9 वर्ष बाद होगा 5 ग्रहों का शुभ संयोग

सबगुरु न्यूज। राजस्थन में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन 21 अप्रैल को रामनवमी के दिन नौ वर्ष बाद पांच ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है।

ज्योतषियों के अनुसार यह संयोग इस दिन की शुभता में वृद्धिकारक होगा। इससे पहले ऐसा संयोग वर्ष 2013 में बना था। भगवान श्रीराम का जन्म कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में मध्यान्ह 12 बजे हुआ था। संयोगवश इस दिन अश्लेषा नक्षत्र, लग्न में स्वग्रही चंद्रमा, सप्तम भाव में स्वग्रही शनि, दशम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र है और दिन बुधवार रहेगा।

ग्रहों की यह युति योति इस दिन को मंगलकारी बनाएगी। इस दिन की गई पूजा और खरीदारी समृद्धिदायक और शुभता लाने वाली होगी। ज्योतिषियों के अनुसार पूजा के दौरान मास्क लगाना वर्जित नहीं है। कई प्रकार की पूजाएं मौन व्रत रखकर भी की जाती है।

रामनाम बैंक के संस्थापक बालकिशन पुरोहित ने बताया कि भगवान श्रीराम की राशि कर्क और लग्न भी कर्क है। लग्न में स्वग्रही चंद्रमा का होना सुख शांति प्रदान करेगा। इसके साथ अश्लेषा नक्षत्र भी दिन की सुभता को बढ़ाएगा। भगवान श्रीराम का जन्म मध्यान्ह 12 बजे हुआ था, इसलिए इनकी आरती भी इसी समय 12 बजे करना उत्तम रहेगा।

उधर, कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकाेप एवं सरकारी गाइडलाइन की पालना के कारण भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा नहीं निकाली जाएगी।