Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार - Sabguru News
होम Breaking महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार

महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार

0
महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार
38135 deaths and 1803696 lakh infected with corona in india
After Maharashtra Delhi the number of infected in Tamil Nadu crosses one thousand
After Maharashtra Delhi the number of infected in Tamil Nadu crosses one thousand

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण के मामले एक हजार से अधिक हो चुके हैं जिन्हें मिलाकर देश में संक्रमितों की कुल संख्या नौ हजार को पार कर गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9152 हो गयी है तथा इसके कारण मरने वालों की संख्या 308 पर पहुंच गई है। अब तक 857 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

महाराष्ट्र में इस संक्रमण के सर्वाधिक 224, राजस्थान में 104, दिल्ली में 85, गुजरात में 84, तमिलनाडु में 74, आंध्र प्रदेश में 46, मध्य प्रदेश में 32 और उत्तर प्रदेश में 31 नये मामले सामने आये हैं।

मंत्रालय के अनुसार देश के 31 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य…………….संक्रमित….ठीक हुए…..मौत

आंध्र प्रदेश ………427………11…………7

अंडमान निकोबार…11……….10…………0

अरुणाचल प्रदेश……1………..0…………0

असम………………29……….0………….1

बिहार……………… 64……….19…………1

चंडीगढ़…………….21……….7………….0

छत्तीसगढ़ …………31……….10………….0

दिल्ली ……………1154……27………….24

गोवा ………………7………….5…………0

गुजरात……………516…….44………..25

हरियाणा …………..185…….29………..3

हिमाचल प्रदेश……32……….13………….1

जम्मू और कश्मीर..245……..6…………4

झारखंड……………..19……….0…………2

कर्नाटक……………232…….57………….6

केरल………………376……..179……….2

लद्दाख………………15………10……….0

मध्य प्रदेश………..564……..0……….36

महाराष्ट्र……………1985…..217…….149

मणिपुर……………..2…………1……….0

मिजोरम……………1………….0……….0

ओडिशा ………….54………..12………..1

पुड्डुचेरी ……………7………….1………..0

पंजाब ……………151………..5……….11

राजस्थान ………804………..21……….3

तमिलनाडु………1043………..50………11

तेलंगाना ……….504………..43………..9

त्रिपुरा ……………2……………0………..0

उत्तराखंड ………35………….5………..0

उत्तर प्रदेश……..483……….46……….5

पश्चिम बंगाल ….152………29……….7

कुल…………….9152…….857……..308