Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
after outrage over his offensive meme, Vivek Oberoi deletes tweet-विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय पर विवादित ट्वीट को हटाया और माफी मांगी - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय पर विवादित ट्वीट को हटाया और माफी मांगी

विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय पर विवादित ट्वीट को हटाया और माफी मांगी

0
विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय पर विवादित ट्वीट को हटाया और माफी मांगी

मुंबई। फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर चुनाव के एक्जिट पोल के संबंध में विवादित ट्वीट को टि्वटर से हटाकर माफी मांगते हुए कहा कि वह किसी भी महिला का अपमान नहीं करना चाहते।

इस ट्वीट के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उन्हें चेतावनी देते हुए सफाई मांगी थी। इसके अलावा ओबेरॉय के प्रशंसक तथा फिल्म उद्योग से जुड़े हुए लोगों ने भी उनके इस कृत्य के लिए कठोर टिप्पणियां की थी।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में उन्होंने 2000 गरीब लड़कियों के विकास के लिए मदद की और वह महिलाओं के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकते।