Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
price of petrol and diesel not increased today-छह दिन बाद पेट्रोल-डीजल के बढते दाम पर लगा ब्रेक - Sabguru News
होम Business छह दिन बाद पेट्रोल-डीजल के बढते दाम पर लगा ब्रेक

छह दिन बाद पेट्रोल-डीजल के बढते दाम पर लगा ब्रेक

0
छह दिन बाद पेट्रोल-डीजल के बढते दाम पर लगा ब्रेक

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की रोजाना आसमान छूती कीमतों के बढ़ने के क्रम पर बुधवार को छह दिन बाद ब्रेक लग गया।

बुधवार को देश में दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम नहीं बढ़ाए गए। गत 12 सितम्बर के बाद यह पहला मौका है जबकि पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। इन छह दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.29 रुपए और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 82.16 रुपये और डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर बिका। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 89.54 रुपए का और एक लीटर डीजल 78.42 रुपए का बिका।

तेल विपणन कंपनियाँ रोजना पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस साल 13 अगस्त को इनकी कीमतों में आखिरी बार कटौती की गई थी।