Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अग्रवाल समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया दीपोत्सव - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अग्रवाल समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया दीपोत्सव

अग्रवाल समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया दीपोत्सव

0
अग्रवाल समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया दीपोत्सव

अजमेर। अग्रवाल समाज की महिलाओं ने शनिवार को अग्रसेन पब्लिक स्कूल प्रांगण में भारतीय संस्कृति के अनुरूप दीपोत्सव धूमधाम से मनाया।

इस मौके पर अग्रवाल समाज की महिलाओं ने मनोरंजक खेल, गीत संगीत तथा नृत्य के जरिए एक दूसरे को त्योहार की बधाई दी।

रामायण में उल्लेखित प्रसंगों पर चर्चा की गई तथा प्रश्नोत्तरी में रामायण काल से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसी तरह अंत्याक्षरी राउंड में भी देवी देवताओं के नाम पर खूब देर तक सिलसिला चला।

संस्था सचिव सोनल गर्ग ने बताया कि वर्तमान में व्यस्त जीवन शैली में त्योहारों का महत्व कम होता जा रहा है। हम हमारी संस्कृति से ही दूर होते जा रहे हैं। इसी भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने के लिए अग्रवाल महिला समूह का प्रयास रहता है कि मिलजुल कर त्योहार मनाने की परंपरा को कायम रखा रखा जाए।

आजकल जिस तरह कभी पटाखों पर बैन तो कभी पानी पर बैन जैसी बातें उठ रही हैं इससे त्योहारों का आनंद कम हो रहा है। हम चाहते हैं कि वर्तमान पीढी त्योहारों से विमुख न हो तथा आने वाली पीढी भी अपनी संस्कृति को समझे और उसके अनुरूप त्योहारी दिनों का खूब आनंद ले।