Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ahmedabad: Ananda Padi worker shot dead || पेढी कर्मी की गोली मार कर हत्या
होम Gujarat Ahmedabad अहमदाबाद: आंगडिया पेढी कर्मी की गोली मार कर हत्या

अहमदाबाद: आंगडिया पेढी कर्मी की गोली मार कर हत्या

0
अहमदाबाद: आंगडिया पेढी कर्मी की गोली मार कर हत्या
Ahmedabad Ananda Padi worker shot dead
Ahmedabad Ananda Padi worker shot dead
Ahmedabad Ananda Padi worker shot dead

SABGURU NEWS | अहमदाबाद गुजरात के अहमदाबाद शहर में आज अज्ञात लुटेरों ने एक पारंपरिक निजी कुरियर फर्म (स्थानीय बोलचाल में आंगडिया पेढी) के कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी तथा उसके पास से पांच लाख रूपये से अधिक की नकदी और अन्य कीमती सामानों से भरा बैग लूट लिया।

पुलिस उपायुक्त जोन-1 दिव्य मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि चिमन हरगोविंद आंगडिया पेढी के कर्मी अरविंद पटेल सुबह लगभग सात बजे रतनपोल से यह बैग लेकर एक वाहन से वाडज थाना क्षेत्र में आश्रम रोड के गांधी विद्यापीठ के निकट आये थे। जब वह वहां पालनपुर जाने के लिए सरकारी बस का इंतजार कर रहे थे तभी दो मोटरसाइकिल पर हेल्मेट पहन कर आये चार लुटेरों ने उनसे छीना झपटी की।

बाद में उन्हें गोली मार दी गयी जिससे उनकी मौत हो गयी। लुटेरों के उत्तर गुजरात की तरफ फरार होने की सूचना मिली है। उनकी धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे हैं।