Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
AICC general secretary and rajasthan in-charge Vivek Bansal visits ajmer-गुटबाजी छोड़कर लोकसभा चुनाव जिताने के लिए जुटें कार्यकर्ता : विवेक बंसल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer गुटबाजी छोड़कर लोकसभा चुनाव जिताने के लिए जुटें कार्यकर्ता : विवेक बंसल

गुटबाजी छोड़कर लोकसभा चुनाव जिताने के लिए जुटें कार्यकर्ता : विवेक बंसल

0
गुटबाजी छोड़कर लोकसभा चुनाव जिताने के लिए जुटें कार्यकर्ता : विवेक बंसल

अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी विवेक बंसल ने आज अजमेर में कांग्रेसियों का आह्वान किया कि वे गुटबाजी छोड़कर आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए जुट जाएं।

बंसल अजमेर के पटेल इंडोर स्टेडियम पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों के लिये आयोजित अजमेर शहर व देहात कांग्रेस की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कांग्रेसियों का आह्वान किया कि सभी का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करना होना चाहिए, परस्पर मनमुटाव और गुटबाजी से संगठन को नुकसान हो सकता है, लिहाजा लोकसभा प्रत्याशी के लिए जो भी नाम आलाकमान तय करें उससे सहमत होकर कांग्रेस को विजयी बनाना चाहिए।

बंसल ने अजमेर जिले की आठ में से केवल दो सीटों पर विधानसभा चुनाव कांग्रेस के जीतने के सवाल पर कहा कि चुनाव के दौरान संगठन समन्वय बनाने में कमजोर रहा जिसे लोकसभा चुनाव में मजबूत किया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि विधानसभा चुनाव में संगठन यहां कड़ियों को नहीं जोड़ पाया।