Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में अब जुमलों वाली सरकार नहीं बनेगी : अशोक गहलोत
होम Rajasthan Ajmer देश में अब जुमलों वाली सरकार नहीं बनेगी : अशोक गहलोत

देश में अब जुमलों वाली सरकार नहीं बनेगी : अशोक गहलोत

0
देश में अब जुमलों वाली सरकार नहीं बनेगी : अशोक गहलोत
AICC general secretary Ashok Gehlot visits ajmer

अजमेर। कांग्रेस के महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि आने वाले आम चुनाव मे देश में न तो जुमलों वाली एनडीए सरकार बनेगी और न ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकेंगे।

गहलोत ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता लोलुपता के लिए भाजपा ने देश में घृणा, नफरत, भय और हिंसा का वातावरण बना दिया है।

उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर पर्दे के पीछे से राजनीति कर भाजपा को आगे बढ़ा रही है। उन्हाेनें कहा कि संघ को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बात मानकर सक्रिय राजनीति में आ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ ने हिंदुत्व का फायदा उठाकर भाजपा को सत्ता में बैठा दिया और पर्दे के पीछे से सत्ता चलवा रही है।

AICC general secretary Ashok Gehlot visits ajmer

उन्होंने राम मंदिर मुद्दे पर न्यासी रामविलास वेदांती के कथन पर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि राम मंदिर पर भाजपा ने तीस सालों तक जनता का ध्यान केंद्रित किया और कुछ कर नहीं पाए। उन्होंने कहा कि चुनाव को आता देख राम मंदिर, गौमाता जैसे मुद्दे उठाना भाजपा की फितरत है लेकिन अब इस मुद्दे से कोई भ्रमित होने वाला नहीं है।

गहलोत ने प्रदेश की वसुंधरा राजे सरकार पर भी कड़े प्रहार करते हुए कहा कि जनता ने भारी बहुमत से उन्हें सत्ता में बैठाया लेकिन उन्होंने जनता की अपेक्षा पर ही पानी फेर दिया। उन्होंने राज्य सरकार पर कांग्रेस शासन की योजनाओं को ही आगे बढ़ाकर झूठी वाह वाही लूटने का आरोप लगाया।

राजस्थान व केंद्र में चुनावों की तैयारी के सिलसिले में पूछे गए सवाल पर  गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की तैयारी दोनों चुनावों के लिए तेजी से चल रही है, हमें चुनावों का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहा मेरा बूथ मेरा गौरव सर्वाधिक सफल रहा है और इससे कार्यकर्ताओं में बड़े पैमाने पर उर्जा के संचार हुआ है। उन्होंने कांग्रेस के भविष्य को अच्छा बताते हुए आगामी चुनावों में भाजपा को भारी शिकस्त मिलेगी।